Surajpur

CG News : कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

सूरजपुर : जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए, जिनमें से तीन की मौत होने की खबर है। वहीं एक घायल बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेड में शनिवार सुबह सभी मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे।

तभी अचानक से भर-भराकर दीवार गिर गई जिससे वहां पर काम कर रहे मजदूर उसके चपेट में आ गए। इस घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चौथे मजदूर का उपचार जारी है। मृत मजदूरों में विफल भटगांव, भोल सिंह ग्राम डेडरी और वेद सिंह बेल्टिकरी भूमिहारपारा के निवासी हैं। ये सभी स्थानीय क्षेत्र के गरीब परिवारों से थे और कोल्ड स्टोरेज में दिहाड़ी मजदूरी करते थे। घायल सुरेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर एस जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। वहीं प्रदर्शन की आशंका जताते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पीटल पहुंची छात्रा निकली गर्भवती, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से जुड़े…

CG Road Accident : यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में 1 की मौत, दर्जनभर यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

बिश्रामपुर : अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG Crime : 8 साल की बच्ची बनी हैवानियत का शिकार, तीसरी की छात्रा के साथ अधेड़ ने की ऐसी हरकत, कांप उठी रूह …

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं थमने का…

CG News : शादी करके फंस गया यार …. छोटी लड़की से शादी करने पर बड़ा एक्शन, दुल्हा, उसके पिता व दुल्हन के पिता सहित 11 पर FIR

रायपुर : प्रदेश में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 of 9