Raipur

CG Crime : रेप केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 25 हजार, दो युवतियों के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर : राजधानी रायपुर में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक युवक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवतियों ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 25 हजार रुपये वसूले और लगातार ब्लैकमेल करती रहीं।

पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवतियों ने उसकी फोटो और वीडियो अपने पास होने का दावा करते हुए उन्हें वायरल करने तथा परिवार और कार्यालय में बदनाम करने की धमकी दी। डर और दबाव के चलते उसने उन्हें 25 हजार रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद भी पैसों की मांग और धमकियां जारी रहीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब दोनों पक्षों के मोबाइल फोन, चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में किसी की दोषसिद्धि नहीं हुई है और जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

CG: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर :- भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला…

1 of 118