Raipur

CG Crime : महिला से दुष्कर्म और लाखों की ठगी, आरोपी ने खुद को ऊंची पहुंच वाला बताया

रायपुर : बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और करीब 44 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति ने खुद को बैगा बताकर महिला के माइग्रेन का इलाज झाड़-फूंक से करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद महिला को अपने प्रभाव का हवाला देते हुए नौकरी लगवाने का झांसा दिया और अलग-अलग किस्तों में बड़ी रकम ले ली। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी।

पूरा मामला राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने आरोपी आशाराम चौधरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता एक शासकीय कर्मचारी की पत्नी है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। महिला को माइग्रेन की शिकायत थी। इसी दौरान उसकी पहचान मध्यप्रदेश निवासी आशाराम चौधरी से हुई।

आरोपी अभनपुर में किराए के मकान में रहता था। महिला के मुताबिक आरोपी ने खुद को बैगा बताया और दावा किया कि वह झाड़-फूंक और अन्य तरीके से उसकी बीमारी ठीक कर सकता है। बीमारी ठीक करने के बहाने आरोपी ने महिला का विश्वास हासिल किया। इसके बाद उसने महिला की नौकरी और भविष्य से जुड़ी बातों का हवाला देकर उसे अपने प्रभाव में लेना शुरू कर दिया। आरोप है कि आशाराम चौधरी ने महिला को नेताओं और अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं।

उसने दावा किया कि उसके बड़े अधिकारियों और नेताओं से संपर्क है और वह उनकी मदद से महिला की सरकारी नौकरी लगवा सकता है। नौकरी की उम्मीद में महिला आरोपी के झांसे में आती चली गई। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से अलग-अलग समय पर रकम लेना शुरू किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने किस्तों में उससे करीब 44 लाख रुपये लिए। रकम देने के बावजूद जब नौकरी नहीं लगी तो महिला ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो वह उसे बदनाम कर देगा। इस धमकी और सामाजिक लोक-लाज के डर से महिला ने लंबे समय तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। इधर, नौकरी नहीं लगने और बड़ी रकम वापस नहीं मिलने के बाद महिला ने आरोपी से पैसे लौटाने की मांग की। आरोप है कि इस पर आरोपी ने रकम वापस करने से इनकार कर दिया और धमकी दी।

काफी समय तक परेशान रहने के बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पति के साथ महिला अभनपुर थाने पहुंची और आरोपी आशाराम चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, ठगी और धमकी से संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी आशाराम चौधरी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 114