Rajnandgaon

CG Crime : चार साल की मासूम जिसे कहते थी दादा वही बन गया दरिंदा अपनी ही …. दुष्कर्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : मासूम बच्ची जिसे दादा कहकर बुलाती थी, वही दादा दरिंदा बन गया। चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में एक अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धर्मनगरी के रूप में प्रसिद्ध डोंगरगढ़ शहर में हुई इस घटना ने हर किसी को शर्मिंदा कर दिया है। ट्यूशन से लौटने के दौरान चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना हुई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 53 वर्षीय पड़ोसी ज्ञानी चौरे को गिरफ्तार किया है। यह घटना रविवार शाम की है, जब पीड़ित बच्ची ट्यूशन से लौट रही थी। आरोपी ने इस दौरान उसके साथ अमानवीय कृत्य किया। घर लौटने पर बच्ची ने शारीरिक पीड़ा जताई और माँ को बताया कि “दादा” ने उसे परेशान किया। बच्ची द्वारा “दादा” कहकर पुकारे जाने वाले इसी पड़ोसी पर संदेह जताया गया। थाना घेराव के दबाव के बाद पुलिस ने रातोंरात कार्रवाई शुरू की।

बच्ची का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया और मामला दर्ज किया गया। पीड़िता के परिजनों के बयान और स्थानीय लोगों की जानकारी के आधार पुलिस ने ज्ञानी चौरे को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ और फॉरेंसिक जांच के बाद आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। स्थानीय निवासियों ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके घर पर नशे का अड्डा चलता था और पुलिस ने पहले की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही को घटना का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 4