Surajpur

CG Crime : लव मैरिज करने वाले दामाद को ससुराल में मर्डर, त्योहार के दिन प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने कर दिया कांड

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छेरता पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम द्वारिकानगर में पारिवारिक रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान रामलल्लू अगरिया (30 वर्ष) पिता पुजारी अगरिया, निवासी ग्राम द्वारिकानगर के रूप में हुई है। बताया गया है कि रामलल्लू ने करीब चार वर्ष पूर्व पास के ही ग्राम सरईपारा निवासी टिकेश्वरी से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से ससुराल पक्ष के लोग शुरू से ही नाराज थे और दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को छेरता पर्व मनाया जा रहा था। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच रामलल्लू अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान उसका ससुर ठाकुर सिंह, चाचा ससुर जलजीत सिंह, तथा साले गेंदबिहारी, टेमसाय, भोला सहित कुल 6 से 7 लोग लाठी-डंडे और टांगी जैसे धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, पहले शराब पीने के दौरान छोटे साले से मामूली विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। गुस्से में आए ससुराल पक्ष के लोगों ने रामलल्लू पर जानलेवा हमला कर दिया। टांगी और लाठी-डंडों से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बीच-बचाव करने पहुंचे रामलल्लू के भाई अनिल पर भी हमला किया गया, जिसमें उसे भी चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग और परिजन जुटने लगे, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल रामलल्लू को तत्काल इलाज के लिए पहले स्थानीय स्तर पर और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर लटोरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो सालों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह हत्या केवल तात्कालिक विवाद का नतीजा नहीं थी, बल्कि इसके पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश और प्रेम विवाह को लेकर ससुराल पक्ष की नाराजगी भी एक बड़ी वजह रही है। छेरता जैसे पर्व के दिन हुई इस वारदात ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद और सामाजिक असहिष्णुता के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : मामी के साथ हुआ प्यार, तो लिव इन रिलेशन में रहने लगे दोनों, अब बर्थडे के बहाने मामी बनी प्रेमिका कर दिया खून

सूरजपुर : जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरभंज इलाके में एक महिला की हत्या के मामले…

CG Crime : चार बच्चों की हुई मौत टोना – टोटके के शक में पड़ोसी महिला के ऊपर किया टांगी से ताबड़तोड़ हमला – मौके पर ही मौत

बलरामपुर : अंधविश्वास के कारण हत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़…

CG News : कलेक्टर की कार को रेत लोड ट्रक कर रहा था बार – बार ओव्हर टेक, जब कलेक्टर ने पीछा कर पकड़ा तो हुआ खुलासा

सूरजपुर : सूरजपुर कलेक्टर की कार को बार-बार ओव्हर टेक करना अवैध रेत परिवहन में…

CG – IG की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी लाइन अटैच, CSP पर भी एक्शन, इंस्पेक्शन के दौरान मिली गड़बड़ी पर एक्शन

सूरजपुर : सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने तीखे तेवर दिखाये हैं। निरीक्षण के…

1 of 5