Mahasamund

CG Crime : प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की पत्थर से कुचलकर हत्या, प्रेमी ने क्यों रची थी हत्या की साजिश, खुला चौकाने वाला राज

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खेत में मिली 21 वर्षीय मूकबधिर युवती की लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

खेत में मिला था लहूलुहान शव

घटना की शुरुआत तब हुई जब ग्राम इंद्रपुर के एक खेत में युवती का शव क्षत-विक्षत और लहूलुहान हालत में मिला। मृतिका मूकबधिर थी, जो बोलने और सुनने में अक्षम थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की।

गर्भवती थी मृतिका, शादी का बना रही थी दबाव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि युवती गर्भवती थी। जांच के दौरान उसके प्रेमी लोकनाथ पटेल को पुलिस ने जब घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इसलिए रची हत्या की साजिश

पूछताछ में आरोपी लोकनाथ ने बताया कि युवती उस पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। समाज में बदनामी होने के डर से आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। देर रात आरोपी ने युवती को बहाने से खेत में बुलाया और वहां भारी पत्थर से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

बसना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खून से सना पत्थर और आरोपी के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। मूकबधिर होने के कारण युवती अपनी पीड़ा किसी को बता नहीं सकी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस जघन्य कांड को अंजाम दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG News : जिले में धान खरीदी में सख्ती, कलेक्टर के औचक निरीक्षण में दो अधिकारी निलंबित, FIR के निर्देश …. मचा हड़कंप

महासमुंद : महासमुंद जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त…

CG News : 26 हजार से अधिक किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि, अधिकारियों ने दिए ये निर्देश

महासमुंद : जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कुल 1 लाख 30…

1 of 5