Raipur

CG Crime : पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, 5 चोरी की बाइक बरामद

रायपुर : राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी शनिवार बाजार में खड़ी बाइकों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

शनिवार बाजार से करते थे बाइक चोरी

पुलिस के अनुसार बरामद पांच दुपहिया वाहनों में से चार बाइक अभनपुर के शनिवार बाजार से चोरी की गई थीं, जबकि एक मोटरसाइकिल राखी थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा से चोरी की गई थी। सभी आरोपी अभनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आकाश और संदीप से पूछताछ की, जिसमें चोरी की पांच मोटरसाइकिलों का पता चला। पुलिस ने सभी वाहन बरामद कर लिए हैं।

अन्य वारदातों की भी जांच जारी

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी गिरोह ने रायपुर और आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं। मामले में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सीएसपी ने किया मामले का खुलासा

इस पूरे मामले का खुलासा नवा रायपुर सीएसपी तुलसी राम लेकाम ने किया। उन्होंने बताया कि वाहन चोरी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है और आगे भी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 114