Raipur

CG Crime : नर्स की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, वारदात से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर में सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एमएमआई अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत 23 वर्षीय युवती प्रियंका दास की उसके किराए के कमरे में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका इलाके की है, जहाँ प्रियंका पिछले एक माह से किराए के मकान में रह रही थी। जानकारी के अनुसार, प्रियंका दास मूल रूप से चिरमिरी जिले की रहने वाली थी और रायपुर में नौकरी के सिलसिले में रह रही थी। वह एमएमआई अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत थी।

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात के समय यह वारदात हुई होगी। आज सुबह जब उसकी रूम मेट उससे मिलने उसके कमरे पर पहुंची, तो उसने देखा कि प्रियंका का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा है। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टिकरापारा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका के शरीर पर चाकू के तीन वार किए गए हैं। कमरे में बिखरा हुआ सामान और दीवारों पर खून के छींटे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हत्या से पहले संघर्ष हुआ होगा।

फिलहाल पुलिस ने कमरे को सील कर फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतका के मोबाइल और अन्य निजी सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है, ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अस्पताल में प्रियंका के सहकर्मियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती शक उसके परिचितों पर जताया जा रहा है, हालांकि अभी पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया है। टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की वारदात देर रात के समय हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि प्रियंका की मौत किस समय और किस तरीके से हुई। इस दर्दनाक घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रियंका शांत स्वभाव की लड़की थी और अक्सर अपने काम में व्यस्त रहती थी। पुलिस अब इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग या किसी निजी विवाद से जुड़ा मानकर जांच कर रही है।रायपुर पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास…

छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे

रायपुरः छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया…

1 of 52