Raipur

CG Crime News : लॉज में सनसनी, नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी की धारदार हथियार से कर डाली हत्या

रायपुर : राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवन लॉज में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लॉज में ठहरी एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती ने अपने प्रेमी मोहम्मद सद्दाम की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक मूलतः बिहार का रहने वाला था और फिलहाल बिलासपुर में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग युवती बिलासपुर की रहने वाली है और 27 सितंबर की रात वह अपने प्रेमी के साथ लॉज में ठहरी हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर लड़की ने कथित तौर पर धारदार हथियार से प्रेमी के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और मृतक का मोबाइल लेकर मौके से निकल गई। चाबी उसने रेलवे ट्रैक पर फेंक दी और घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद युवती और उसकी मां ने बिलासपुर पुलिस को वारदात की सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से भी संपर्क साधा गया है। नाबालिग होने की वजह से आरोपी युवती के खिलाफ कानून के तहत विशेष प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास…

छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे

रायपुरः छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया…

1 of 52