Raipur

CG Crime News : बहन को छेड़ रहे थे बदमाश, भाई ने किया विरोध तो मार दिया चाकू जांच मे जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार चाकूबाजी, लूट और हत्या जैसी गंभीर मामले सामने आ रहे है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों ने एक लड़की के भाई को चाकू मार दिया। इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ बदमाश मिलकर एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे। युवती के भाई ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट करते हुए लड़की के भाई रौनक तांडी पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित के शरीर पर कई जगह घांव के निशान है।

आरोपी फरार तलाश जारी

कोतवाली थाना पुलिस ने चारो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान हर्ष सोनी,नवीन सोनी, रैंबो सैंदरे और ईशान दीप के रूप में हुई है। फ़िलहाल पुलिस की टीम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 101