Dantewada

CG Crime : किडनैप हुई 2 साल की बच्ची बरामद, बस स्टैंड से बच्ची को पुलिस ने लिया अपने कब्जे में, घर के आंगन से अपहरण कर …

दंतेवाड़ा : जिले के कटेकल्याण क्षेत्र से दो वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने कुछ समय के लिए पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हालांकि दंतेवाड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता के चलते बच्ची को कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक कटेकल्याण के नदीकोंटा पारा में रहने वाली दो वर्षीय बच्ची बुधवार को अपने घर के आंगन में खेल रही थी।

इसी दौरान अज्ञात लोग उसे अपने साथ लेकर फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार अपहरणकर्ता मध्यप्रदेश नंबर की एक कार में आए थे और बच्ची को लेकर मौके से निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दंतेवाड़ा पुलिस हरकत में आ गई और जिलेभर में नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई। सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट पर रखते हुए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ा दी गई।

पुलिस की लगातार कार्रवाई और सतर्कता का परिणाम यह रहा कि अपहरण के कुछ ही घंटों बाद बच्ची को बस स्टैंड के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। मासूम के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अपहरण के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : कन्या आश्रम में छात्रा की मौत, मलेरिया के लक्षण के बावजूद अस्पताल में भर्ती नहीं कराने का आरोप

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। कन्या…

CG News : छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने पार्टी से इस्तीफा देकर थामा कांग्रेस का दामन

दंतेवाडा : छत्तीसगढ़ की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को वनांचल में बड़ा झटका लगा है।…

CG Crime : युवती – युवक ने बीच सड़क पर किया DSP पर चाकू से हमला, गाड़ी का पीछा कर रोक, फिर गला रेता, हालत गंभीर

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है।…

CG Breaking : जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता और जिला…

CG Crime : जादू-टोना के शक में बैगा की गला काटकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने चचेरे भाईयों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में गांव के बैगा की…

1 of 3