Raipur

CG Crime : धनतेरस की भीड़ में ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने पार, महिला सहित दो संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद!

आरंग : धनतेरस के मौके पर ग्राहकों के भीड़ के बीच नगर के एक सराफा दुकान में ग्राहक बनकर आए चोरों ने लाखों के जेवर चोरी कर लिए। इस दौरान चोरों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद गई। दरअसल घटना आरंग के मेन रोड महामाया पारा स्थित ज्वेलरी शॉप की है।

चोरी की इस घटना की जानकारी दुकान के मालिक और कर्मचारियों तब हुआ, जब दुकान बंद करने समय वे स्टॉक का मिलान कर रहे थे। स्टॉक मिलाने दौरान 22 ग्राम से ज्यादा के सोने के दो हार कम मिले। जिसके बाद संचालक ऋषि पारख ने शनिवार को दुकान के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच की। सीसीटीवी वीडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला और एक युवक की हरकत संदिग्ध लगा।

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि दोनों लोगों ने चालाकी से सोने के दो हार उड़ा लिए। घटना के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि दोनों संदिग्धों के अलावा और लोग वारदात में शामिल हो सकते हैं। चोरी हुए दोनों हार की कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार बताया जा रहा है। चोरी की इस घटना लिखित शिकायत रविवार को कारोबारी ऋषि पारख ने आरंग थाना में की है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

1 of 144