Janjgir - Champa

CG Crime : पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत का माहौल जांच मे जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर – डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मुलमला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात देर रात की है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह डबल मर्डर कई सवाल खड़े कर रहा है—क्या यह पुरानी रंजिश का मामला है या फिर किसी अन्य वजह से वारदात को अंजाम दिया गया? पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, खपरी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG Breaking : एसपी की बड़ी कार्रवाई भूमि कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में प्रधान आरक्षक निलंबित

जांजगीर-चांपा : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने की आत्महत्या, न्यायिक रिमांड के एक दिन बाद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

जांजगीर-चांपा : जिला जेल खोखरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग अपहरण…

CG News : खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां…

1 of 13