Bilashpur

CG Crime : शादी का सपना दिखाया फिर दुष्कर्म के बाद नाबालिग अचानक गायब, जानिए फिर क्या हुआ

बिलासपुर : नए साल की पूर्व संध्या पर रतनपुर क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग बालिका के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अजय सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब 4 जनवरी 2026 को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामला गंभीर होने के कारण तुरंत हरकत में आते हुए छानबीन शुरू की गई। मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही अजय सिंह राजपूत के ठिकानों पर घेराबंदी की गई, जिसके बाद आरोपी को बछालीखुर्द से पकड़ लिया गया।

बरामदगी के बाद जब नाबालिग पीड़िता से पूछताछ की गई, तो उसने आपबीती सुनाते हुए बताया कि अजय सिंह ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया, जहाँ उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के बयान और डॉक्टरी परीक्षण के आधार पर मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी अजय सिंह राजपूत, पिता गुरुदेव सिंह राजपूत, निवासी बछालीखुर्द के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

1 of 43