Sarguja

CG Crime : बछड़े को मारकर खाते पकड़े गए 4 आरोपी.. सख्ती से पूछताछ जारी, पहले लगे थे और भी गंभीर आरोप

अम्बिकापुर : जिले से एक हैरान और ऑपरेशन कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने चार आरोपियों को बछड़े का मांस खाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले के 4 आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। यह पूरा मामला धौरपुर थानाक्षेत्र के तेयुरपारा इलाके का है। गौरतलब कि, इस घटना से ठीक एक दिन पहले गाय को काटकर खाने के आरोप भी लगे थे। बहरहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

एबीवीपी ने खोला निजी स्कूलों के खिलाफ मोर्चा

सरगुजा जिले में निजी स्कूलों के मनमानी और बेतहाशा फीस वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किय। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के लापरवाह रवैया के कारण निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं ,यहां बेतहाशा फीस वृद्धि तो की गई है साथ ही साथ दुकानों से सेटिंग कर यहां किताबें कॉपी और ड्रेस बेचने का खेल भी खेला जा रहा है जिससे अभिभावक बेहद परेशान है मगर शिक्षा विभाग इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल संचालक एक खास दुकान से सेटिंग कर महंगे बुक और कॉपियां बिक्री करते हैं, जिनका कमीशन स्कूल को भी दिया जाता है। यही नहीं ड्रेस से लेकर स्कूल में उपयोग होने वाली कॉपी और अन्य सामान भी खास दुकानों से ही मिलते हैं। ऐसे में आम आदमी या अभिभावक यह व्यवस्था नहीं कर पाता तो उन्हें स्कूल की तरफ से प्रताड़ित किया जाता है। ऐसे में शिक्षा विभाग को संज्ञान लेकर इस ओर कार्रवाई करना चाहिए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह भी आरोप है कि शिक्षा विभाग यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा तो यह साफ है कि उन्हें शिक्षा विभाग का भी संरक्षण प्राप्त है। इधर शिक्षा विभाग ने समय-समय पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की दलील देने के साथ ही साथ यह भी कहा कि आगे कार्रवाई तेज की जाएगी और शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई भी होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

1 of 18