Raipur

CG Crime : बदमाशों ने पार्टी के लिए युवक को बनाया बंधक, ATM से जबरन निकलवाए पैसे एक गिरफ्तार …

रायपुर : राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है. पार्टी करने के लिए बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर जबरन एटीएस से पैसे निकलवा लिए. युवक के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपए कैश निकलवाए गए. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, कुशालपुर निवासी विशाल सोनकर निजी कंपनी में काम करता है. 8 मई को वह टिकरापारा इलाके से शंकरनगर की ओर जा रहा था.

इसी दौरान साहू भवन के पास स्थित एक पान ठेले पर वह रुका. तभी वहां विशाल बृजवानी उर्फ दीनू (26) अपने दो साथियों के साथ पहुंचा. बदमाशों ने युवक के साथ बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी. जब विशाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद तीनों बदमाश उसे जबरदस्ती उसके ही मोपेड पर बैठाकर पास के एटीएम तक ले गए. एटीएम के भीतर भी आरोपियों ने विशाल के साथ मारपीट की गई. उसे डराकर खाते से 10 हजार रुपए निकलवा लिए.

रुपए लेने के बाद आरोपी युवक को वहीं छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने टिकरापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल बृजवानी उर्फ दीनू को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. आरोपी पर 5 से अधिक अपराध दर्ज हैं. उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस कमिश्नर को आरोपी के खिलाफ जिला बदर की अनुशंसा भी भेजी गई है. वहीं मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 111