Durg

CG Crime : तालाब में मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : जिले के धमधा स्थित दानी तालाब के कलश मंदिर के पास रविवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाद में मृतक की पहचान वार्ड-11 निवासी गोपी ठाकुर (50 वर्ष) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, गोपी ठाकुर शनिवार रात लगभग 10 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर धमधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी धमधा भेजा गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने कई संदिग्ध परिस्थितियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उनका कहना है कि देर रात किसी व्यक्ति का तालाब की ओर जाना सामान्य बात नहीं है।

परिवार ने इसे संभावित हत्या बताते हुए विस्तृत जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल इस मामले को हत्या, हादसा या आत्महत्या—तीनों कोणों से जांच रही है। जांच के तहत पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स, उनकी रात की गतिविधियाँ और अंतिम समय में संपर्क में आए लोगों की जानकारी खंगाल रही है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों पर स्पष्टता मिलेगी।

What's your reaction?

Related Posts

Chhattisgarh Liquor Scam : ED ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की करोड़ों की संपत्ति कब्जे में लिया किया गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG Crime : घर के बाथरूम में जली हालत में मिली शिक्षिका की लाश, ट्यूशन पढ़ने आये छात्रों ने देखा तो मचा हड़कंप

दुर्ग : भिलाई के सेक्टर-8 स्थित एक मकान में महिला शिक्षिका की अधजली लाश मिलने के…

CG News : चौथी बार दुल्हा बनकर शिक्षिका से लूट लिये 32 लाख, वेबसाइट पर हुई मुलाकात, बिजनेसमैन निकला नंबर वन ठग

दुर्ग/भिलाई : मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 25