Bilashpur

CG Crime : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या उनके ही पार्टी के नेता …. इस वजह से छीन ली जिंदगी, दी थी लाखो की सुपारी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर में भाजपा नेता की हत्या की साजिश के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भाजपा नेता की हत्या के षड्यंत्र का मास्टरमाइंड भी भाजपा का ही एक पदाधिकारी निकला। पुलिस ने BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के बेलतरा पूर्व मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। उसके साथ सहयोगी नारद श्रीवास को भी हिरासत में लिया गया है।

25 लाख में दी गई थी सुपारी

जांच के मुताबिक भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख रुपये में सुपारी दी गई थी। यह राशि आरोपी राजू सोनकर द्वारा अपने साथी नारद श्रीवास के माध्यम से तय की गई थी। बताया जा रहा है कि बीते 13 दिसंबर को बंधु मौर्य पर जानलेवा हमले की कोशिश भी की गई थी, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।

लूटकांड की जांच में हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, हाल ही में एक ज्वेलरी व्यापारी से हुई लूट की वारदात के आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस साजिश का खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि हत्या की सुपारी और लूटकांड दोनों में आरोपियों की संलिप्तता है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की साजिश, लूट और अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। मामले में और लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 29