Raipur

CG Crime : चाकू की नोंक पर मंगवायी माफी, देखें वायरल वीडियो

रायपुर : शहर में गुंडे-बदमाशों के अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो चूका है। अबकी बार चाकू की नोक पर, पैर छुकर माफी मंगवाने का वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

युवक क्यों हुआ मजबूर

वीडियो डीडी नगर थाना के इलाके में स्तिथ चंगोराभाठा तालाब के पास का बताया जा रहा है, जिसमें चाकू की नोक पर यश नाम का लड़का दूसरे लड़के को सोशल मीडिया पर मारने की झूठी बात कहने का आरोप लगाया, और पैर नहीं पड़ने पर चाकू मारने की धमकी दे रहा था। दूसरे लड़के ने बोला की ऐसी बातें न करे, लेकिन वो चाकू की डर की वजह से पैर छूने पर मजबूर हो गया।

पुलिस क्या कदम लेगी

पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब पुलिस क्या कदम उठायेगी वो देखना जरुरी है। दरअसल, चाकू का चलन अब आम हो चला है, ऑनलाइन आसानी से चाकू मिल जाने की वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस ने इसके पहले ऑनलाइन चाकू सप्लाई पर कदम उठाया था, लेकिन ताजा घटना को देखते हुए इस पर और सख्ती दिखाए जाने की जरूरत है।

देखें वीडियो –

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 63