Raipur

CG Crime : शहर मे फिर हुई चाकूबाजी, जमकर चले चाकू और डंडे, तीन युवकों को गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल

रायपुर : किसी ने किया चाकू से वार, तो किसी ने डंडे से किया हमला, राजधानी खून के प्यासे हुए बदमाश। दरअसल, रायपुर के ईदगाह भाटा इलाके में दिवाली की एक रात पहले जानलेवा खूनी खेल खेला गया। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने झुंड बनाकर युवकों पर चाकू से हमला किया। इतनी बुरी तरह से चाकू मारा कि अधमरी हालत में अब घायल अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या के इरादे से हमले का केस दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल उर्स चादर जुलूस के दौरान कोतवाली इलाके में कुछ युवकों का विवाद हुआ था। इस विवाद में बेसबॉल स्टिक से एक युवक को पीट-पीटकर घायल कर दिया गया था। इसी झगड़े को लेकर बात करने के लिए नयापारा इलाके के रहने वाले शोएब, अमन, जाकिर अपने साथियों के साथ ईदगाह भाटा पहुंचे थे। यहां पहले से ही जानलेवा हमला करने की तैयारी में बदमाशों ने घेर कर चाकू से वार कर दिया। सैफ सद्दाम, समीर सरफराज, आवेश नाम के बदमाशों ने खूब चाकू और डंडे चलाएं। जानकारी के मुताबिक ईदगाह भाटा इलाके में जिस जगह घटना हुई वहां पुराने बदमाश, चाकूबाज और गांजे की तस्करी में संलिप्त बदमाश रहते हैं। उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया और लोगों को धमकाया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास…

1 of 52