Kawardha

CG : गृहमंत्री के गृह जिला कवर्धा मे कलेक्टर सुरक्षित नही कलेक्टर गोपाल वर्मा ने एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। यह मामला तब और गंभीर हो जाता है जब यह देखा जाए कि कवर्धा राज्य के गृहमंत्री का गृह जिला है। सवाल यह उठ रहा है कि अगर जिले का कलेक्टर खुद को असुरक्षित महसूस करता है, तो आम जनता की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है? दरअसल, 19 मई और 15 अगस्त की रात कलेक्टर बंगले पर कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी अपने साथियों के साथ पहुंचे थे।

रात करीब ढाई बजे हुए इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन की वजह थी – बिजली आपूर्ति बाधित होना और दुर्घटनाओं में घायल जानवरों का सही इलाज न मिलना। घटना की शुरुआत 15 अगस्त को आंधी-पानी के दौरान हुई, जब बिजली गिरने से तीन बंदरों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बंदरों को वेटनरी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। फोन करने पर डॉक्टर का मोबाइल बंद मिला। यही हाल तहसीलदार और एसडीएम का भी रहा।

कलेक्टर उस समय कवर्धा में मौजूद नहीं थे। इससे नाराज लोगों ने घायल बंदर को लेकर रात डेढ़ बजे कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। इस प्रदर्शन का वीडियो भी बनाया गया, जिसमें कलेक्टर और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए गए। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो देर रात पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और घायल बंदर को डॉक्टर के घर ले जाकर उपचार कराया गया। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने इस घटना को गंभीर मानते हुए एसपी को लिखे पत्र में सवाल किया है कि “जब रात में प्रदर्शन हो रहा था, तब पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी कहां थी?”

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की कमी को गंभीर त्रुटि बताया और बंगले के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। कलेक्टर का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। अब यह मामला केवल कलेक्टर और एसपी के तालमेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जिले की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोग कह रहे हैं कि अगर कलेक्टर जैसा जिम्मेदार अधिकारी, जो जिले का दंडाधिकारी होता है, खुद अपनी सुरक्षा को लेकर असुरक्षित महसूस करे, तो आम नागरिकों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शिक्षक का मर्डर, नाबालिग ने किया गला रेतकर हत्या

कवर्धा : कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा…

CG Crime : हत्यारे का सुराग देने वालों को मिलेगा 10000 का ईनाम, सत्यम हत्याकांड में पुलिस एक्शन में …

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए चर्चित सत्यम मानिकपुरी हत्याकांड की गुत्थी …

छत्तीसगढ़ के इस सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार, चोरों ने आधी रात दिया वारदात को अंजाम, ऐसे खुला राज

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में…

CG Crime : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपी ने हंसिया से किया ताबड़तोड़ वार, ICU में भर्ती

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई…

CG Crime : इंसानियत शर्मसार चोरी के शक में नाबालिग बैगा बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा, इलाज के दौरान मौत

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भीड़ की बेरहमी का एक दर्दनाक मामला सामने…

1 of 5