Bilashpur

CG Breaking : गांव में धर्म सभा पर हंगामा – धर्म परिवर्तन के आरोप में पति – पत्नी समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर : जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम हिर्री में आयोजित एक धर्म सभा में रविवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद सभा में हंगामे की स्थिति बन गई। मामला बढ़ने पर मस्तूरी पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पति-पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को हिर्री गांव में एक निजी स्थान पर धर्म सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 70 से अधिक लोग शामिल हुए थे। आरोप है कि सभा में लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जब यह बात गांव के अन्य लोगों को पता चली तो उन्होंने इसका विरोध किया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

मौके पर पहुंची मस्तूरी थाना पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और सभा के आयोजकों को थाने ले जाकर पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कार्यक्रम के लिए उचित अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने इस मामले में गोरेलाल टंडन, सहोद्रा टंडन समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम और BNSS (भारतीय न्याय संहिता प्रणाली) की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह जांच की जा रही है कि धर्म सभा में किन परिस्थितियों में लोगों को बुलाया गया और क्या वहां किसी तरह का धर्म परिवर्तन या प्रलोभन देने की गतिविधि चल रही थी।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति

रायपुर : प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर जिले के…

CG News : मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, किचन में मिली गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी

बिलासपुर : शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर…

1 of 41