Sarguja

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के इस मंडी में एक्सपायरी धान खपाने की साजिश फेल, 3.72 लाख का माल जब्त

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले के गांधीनगर वार्ड नंबर 2 में अवैध रूप से एक्सपायरी धान मंडी में बेचने की तैयारी करते हुए पकड़ा गया। प्रदेश अध्यक्ष यूथ इंटक आशीष शील ने जागरूक लोगों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।करीब 3 लाख 72 हजार रुपये कीमत के 300 बोरी एक्सपायरी धान बरामद हुए हैं। जानकारी मिली है कि आरोपी इसे सिलफिली धान समिति में बेचने की साजिश रच रहे थे। धान को पुराने पैकेट फाड़कर नए बोरे में भरने की कोशिश की जा रही थी, जबकि पुराने पैकेट आग में जलाकर सबूत मिटाने की योजना बनाई गई थी। सुभाषनगर स्कूल पारा के केसव मंडल और ब्रिज किशोर सिंह आरोपी बताए जा रहे हैं। फूड इंस्पेक्टर चित्रकांत ध्रुव ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 300 बोरी धान जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

देखें पूरा वीडियो –

What's your reaction?

Related Posts

CG : चार दिन से लापता कृषि विभाग के लिपिक का मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चार दिनों से लापता कृषि विभाग के एक लिपिक…

CG News : कुएं में मिली दो ग्रामीणों की लाश, एक को बचाने के चक्कर में दूसरे ने भी गंवाई जान! गांव में पसरा मातम

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सीतापुर…

छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता की हत्या की रची जा रही साजिश! झारखंड से बुलाए गए शूटर्स, ऐसे हुआ खुलासा

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह को एक पत्र…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

1 of 19