Dantewada

CG Breaking : कन्या आश्रम में छात्रा की मौत, मलेरिया के लक्षण के बावजूद अस्पताल में भर्ती नहीं कराने का आरोप

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। कन्या आश्रम बड़ेबेड़मा में अध्ययनरत कक्षा तीसरी की छात्रा समीरा मरकाम की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा में मलेरिया के लक्षण होने के बावजूद उसका इलाज आश्रम परिसर में ही किया जाता रहा और उसे समय पर अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।

तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा समीरा मरकाम पोटाली गांव की रहने वाली थी और कन्या आश्रम बड़ेबेड़मा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी और उसमें मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे। इसके बावजूद उसे अस्पताल ले जाने के बजाय आश्रम में ही उपचार किया जाता रहा। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि छात्रा को समय पर अस्पताल में भर्ती कराया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है।

इस मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शोरी ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि छात्रावासों और आश्रमों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। छात्रा की मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : छोटी सी बात पर मचा कोहराम, फिर कलयुगी बेटे ने अपनी मां का कर दी हत्या, मामला जानकर कांप उठेंगे आप

दंतेवाड़ा : अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने…

CG News : जंगल में चल रहा जुए का बड़ा …. Video में पुलिसकर्मी और बर्खास्त ASI आए नजर, ASP ने कहा … जांच के बाद होगा एक्शन

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला…

CG Breaking : जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता और जिला…

CG Crime : जादू-टोना के शक में बैगा की गला काटकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने चचेरे भाईयों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में गांव के बैगा की…

CG Crime : युवती से हैवानियत ….. रेप करने के बाद प्राइवेट पार्ट में मारी बोतल, जख्ती हालत में तड़प – तड़त कर युवती की मौत

दंतेवाड़ा : नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक युवती के साथ हैवानियत का सनसनीखेज…

1 of 3