Raipur

CG: पूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

रायपुर :- पूर्व विधायक के बेटे ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में शोक और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 45 वर्षीय जय साहू के रूप में हुई है, जो पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री रह चुके धनीराम साहू के बेटे थे। यह घटना शहर के मोवा थाना क्षेत्र की है।

परिजनों के मुताबिक, घटना की जानकारी सबसे पहले जय साहू के बड़े भाई भागवत साहू ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि जय साहू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और काफी देर तक दरवाजा नहीं खोल रहे थे। आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर कमरे में जय साहू का शव मिला, जिससे परिवार में मातम छा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, जय साहू पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी लगभग दो सप्ताह पहले घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वे काफी परेशान थे। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि उनकी पत्नी का संपर्क एक मकान ठेकेदार से हो गया था, जो उनके घर के निर्माण कार्य से जुड़ा था। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसके अलावा, मामले में संपत्ति विवाद का एंगल भी सामने आया है। परिवार के लोगों का आरोप है कि जय साहू के नाम पर दर्ज जमीन को उनकी पत्नी ने कथित तौर पर बेच दिया और करीब 1 करोड़ 36 लाख रुपये अपने पास रख लिए। हालांकि, इस दावे की भी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

CG : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की नई टीम घोषित, देखें पूरी सूची …. किन नेताओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस के नई टीम का विस्तार हो गया है। आदिवासी…

CG : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ कई अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां भारतीय वन…

1 of 93