Sarguja

CG Breaking : पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता को पुलिस ने थाने में बिठाया, CM साय से ​जा रहे थे मिलने, जाने क्या है पूरा मामला

अंबिकापुर : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को पुलिस थाने ले गई है। बड़े संख्या में कांग्रेस समर्थक भी थाने पहुंच गई है, और थाने के बाहर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मामला कमलेश्वपुर थाने का है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत किसानों की समस्या को लेकर सीएम साय से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोका और थाने ले गई। फिलहाल हाल उन्हें थाने में बैठाया गया है। वहीं उधर उनके समर्थक बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए हैं और थाने के बाद जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

दरअसल, मैनपाट में बीजेपी की प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है और सीएम साय भी यहां आए हुए हैं। इसी दौरान किसानों की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत सीएम से मिलने के लिए मैनपाट जा रहे थे, लेकिन कमलेश्वपुर चौक के पास सुरक्षा बलों ने पूर्व मंत्री समेत उनके समर्थक को रोक लिया और अमरजीत भगत के साथ कई समर्थकों को पुलिस थाने लेकर आ गई है। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री भगत के समर्थक थाने में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

1 of 18