Raipur

CG Breaking News : बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी 5 बसें जलकर खाक, मचा हड़कंप, देखें पूरा वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में मंगलवार देर रात अप्रिय घटना हुई. (CG News) बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी 5 बसें आग लगने के बाद जलकर खाक हो गई. घटना को लेकर बस संचालकों में हड़कंप मच गया है. शरारती तत्वों पर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की देर रात की है. पार्किंग में खड़ी बसों में अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में 5 बसें आ गई. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया. इसमें बसें आग की चपेट में नजर आ रहीं हैं. सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक गाड़ियां पूरी तरह से खाक हो गई थी. फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी तेज बारिश! IMD ने जारी किया आने वाले 5 दिनों का पूर्वानुमान, आप भी देखें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश की…

महादेव ऐप केस में सौरभ ने खोले कई राज, बताया कैसे सफेद करते थे काली कमाई, प्रोटेक्शन मनी का पूरा खेल आया सामने

रायपुर : रायपुर से महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।…

साय सरकार ने जारी किया आदेश, छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, एरियर पर भी बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य…

1 of 184