रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों की मौत हो गई. घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं मृतकों के परिवार को कारखना प्रबंधन ने आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में फेरो अलॉय बनाने का काम होता था. मंगलवार की शाम 6 बजे ब्लास्ट की घटना हुई. फेरो एलॉयज डिवीजन में संचालित फर्नेस में लान्सिंग करने के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर में अचानक भीषण विस्फोट होने के कारण दुर्घटना घटित हुई. फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना को लेकर मुख्यमंत्री साय ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है. मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया गया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आगे भी उद्योगों में सुरक्षा पर कड़ाई से काम किया जाएगा. उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने घटना को लेकर कहा कि उरला के थ्री डी फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना बेहद दुखद है. फैक्ट्री को तत्काल बंद कर दिया गया है. साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दिए गए है. उन्होंने बताया कि मृतकों 30-30 लाख मुआवजे का प्रावधान किया गया हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी.
CG Breaking : मृतकों के परिवार को मिलेगा 30-30 लाख का मुआवजा CM साय ने कहा – बंद की गई है फैक्ट्री …
Related Posts
साय सरकार ने नवरात्रि से पहले खोला सौगातों का पिटारा, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी, जानिए कितनी बढ़कर आएगी तनख्वाह
रायपुर : न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत 45 अधिसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं…
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट, साय सरकार ने इस नियम में किया बदलाव, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन
रायपुर : छत्तीसगढ़ में विपणन वर्ष 2026-2027 के लिए धान खरीदी की तैयारियां शुरू…
छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में दशहरा और दीपावली की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब यहां बसों से सफर करना हो गया महंगा, 100 रुपए की जगह चुकाने होंगे 140 रुपए, जानिए क्यों बढ़ा किराया?
रायपुर : छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। हम…
CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें
रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…
नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के…
CG : सीएम हाउस के गेट पर हंगामा युवक ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, बल प्रयोग कर हिरासत में लिया गया
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास (CM…
साय कैबिनेट की बैठक में बदला गया आदिम जाति विकास विभाग का नाम, पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
रायपुर : छत्तीसगढ़ की साय सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और…
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील
रायपुर : मुख्य सचिव विकासशील ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण को…


























