Raipur

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ी अपडेट, कृषि मंत्री ने बताया कब तक होगी खरीदी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी तय की गई है। एक ओर जहां किसान धान बेचने और टोकन नहीं मिलने की परेशानी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। इस पूरे मामले पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बयान सामने आया है। कृषि मंत्री ने कहा है कि प्रदेश में धान खरीदी का कार्य लगातार जारी है और कांग्रेस को पहले अपनी स्थिति और हमारे कार्यकाल की स्थिति की तुलना कर लेनी चाहिए।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में सभी खरीदी केंद्रों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि टोकन और लक्ष्य की कमी को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, सरकार ने लक्ष्य को बढ़ाया है और उसी के अनुरूप खरीदी की जा रही है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि 31 जनवरी तक किसानों के पास मौजूद धान की खरीदी विधिवत तरीके से पूरी की जाएगी।

वहीं, 31 जनवरी के बाद धान खरीदी की समय सीमा को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि पहले 31 जनवरी आने दीजिए, उसके बाद आगे की स्थिति पर विचार किया जाएगा।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि कृषि मंत्री द्वारा किए गए इस दावे के बाद क्या वाकई सभी किसान 31 जनवरी तक अपना धान बेच पाएंगे या फिर किसानों की परेशानियां बनी रहेंगी यह देखने वाली बात होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 70