Bilashpur

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के सेंट्रल जेल में एक और मौत …, बीते दिनों हुई थी कैदी की हत्या, सवालों के घेरे में जेल प्रबंधन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल में हाल ही में एक सजायाफ्ता कैदी ने विचारधीन कैदी को मौत के घाट उतार दिया था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नाली के ऊपर रखे सीमेंट के भारी-भरकम ढक्कन से हमला किया, जिसकी वजह से कैदी की मौत हो गई। इसी बीच न्यायधानी के ही केंद्रीय जेल में एक और कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

कैसे गई जान?

जानकारी के अनुसार जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी जनकराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक बीते 10 वर्षों से जेल में बंद था… और उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। जेल प्रबंधन के अनुसार मृतक तड़के वॉशरूम जाने के लिए उठा और स्लिप होकर गिर गया। वहाँ से उठकर वह वापिस अपने बैरक में गया। जहां उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे E-3 बैरक से जेल के अस्पताल में लाया गया। बिगड़ी हालत देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल रिफर किया गया। जहां इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया।

जेल प्रबंधन कटघरे में

कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत ने एक बार फिर से जेल प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एक के बाद एक होती कैदीयों की मौत ने जेल के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति

रायपुर : प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर जिले के…

CG News : मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, किचन में मिली गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी

बिलासपुर : शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर…

1 of 41