Raipur

CG Breaking : अमित बघेल की जमानत याचिका खारिज, 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

रायपुर : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर जेल भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले भी वे न्यायिक रिमांड पर थे, लेकिन आज की सुनवाई में अदालत ने दोबारा उनकी जमानत मंजूर करने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि 6 दिसंबर को अमित बघेल सरेंडर करने के लिए देवेंद्रनगर थाने की ओर जा रहे थे, लेकिन थाने से करीब 20 मीटर पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ दर्ज कई मामलों की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

मामले की जड़ 27 अक्टूबर की उस घटना से जुड़ी है, जब छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने के बाद, अमित बघेल ने सोशल मीडिया पर अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान ने समुदायों में नाराजगी पैदा की, जिसके बाद उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

1 of 92