Bilashpur

CG: रेलिंग पर बैठे प्रेमी का फिसला संतुलन, बचाने में साथ गिरी गर्लफ्रेंड; एक की मौत, दूसरी जिंदगी से जूझ रही

बिलासपुर:- शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीसरी मंजिल की छत से गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड गंभीर रूप से घायल हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, 21 अप्रैल की रात चिरंजीव पांडे और गरिमा सिंह छत पर बैठे बातचीत कर रहे थे। दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी और रेलिंग के पास बैठे थे। इसी दौरान अचानक चिरंजीव का संतुलन बिगड़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरते समय गरिमा ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही नीचे आ गिरे। रात करीब 3 बजे हुई इस घटना की जानकारी किसी को नहीं लग सकी। सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चिरंजीव को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। वहीं गरिमा की रीढ़ और कमर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी, लेकिन युवती के बयान के बाद इसे हादसा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 35