Raipur

CG : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में फिर बड़े पैमाने पर तबादले, इस विभाग के 90 से अधिक कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इस बार लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 84 कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में फील्ड में निर्माण कार्यों में तेजी लाने 91 उप अभियंताओं का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि सरकार ने प्रशासनिक कसावट के चलते ऐसा किया गया है। यह आदेश महानदी भवन के लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी किया गया है।

PWD में बपर तबादले

बता दें कि इससे पहले लोक निर्माण विभाग सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारियों का तबादला किया गया था। इस श्रेणी के 41 कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजा गया था। इसके अलावा 29 मानचित्रकारों का भी तबादला किया गया, जो सिविल और यांत्रिकी से जुड़े कार्यों में तैनात थे। वहीं, सहायक ग्रेड-1 के 14 कर्मचारी भी इस फेरबदल की सूची में शामिल था। विभाग ने सभी 84 कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण से ग्रामीणों को मिली राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच होगी आसान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ एवं…

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

1 of 163