Raipur

CG: प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, एक ही डेस्क पर 3 साल से जमे अफसरों-कर्मचारियों की बदलेगी जिम्मेदारी, मनमानी पर लगेगा अंकुश

रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य शासन ने तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही डेस्क या कार्य पटल पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रभार बदलने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभाग प्रमुखों को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि लंबे समय तक एक ही कार्य पटल पर बने रहने से न केवल कार्यशैली सीमित हो जाती है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और दक्षता भी प्रभावित होती है। ऐसे में समय-समय पर डेस्क असाइनमेंट बदलना बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है। सरकार के इस फैसले के बाद मंत्रालय से लेकर जिला कार्यालयों तक बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कई विभागों में अधिकारी और कर्मचारी छह से आठ वर्षों से एक ही शाखा या डेस्क पर कार्यरत हैं। इनमें सामान्य प्रशासन विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई), जल संसाधन, जीएसटी, स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं। सरकारी सूत्रों का मानना है कि लंबे समय तक एक ही जिम्मेदारी संभालने से कार्य प्रणाली में एकरूपता आने के साथ-साथ पारदर्शिता पर भी सवाल उठते रहे हैं।

ऐसे में डेस्क बदलने की व्यवस्था से न केवल कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों का अनुभव मिलेगा, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और निगरानी व्यवस्था भी मजबूत होगी। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि विभागीय स्तर पर इस आदेश को कितनी गंभीरता से लागू किया जाता है। यदि निर्देशों का सख्ती से पालन हुआ, तो आने वाले दिनों में मंत्रालय और विभिन्न शासकीय विभागों में बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण देखने को मिल सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की नई टीम घोषित, देखें पूरी सूची …. किन नेताओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस के नई टीम का विस्तार हो गया है। आदिवासी…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

1 of 92