Raigarh

CG: शादी की ऐसी परंपरा नहीं देखी होगी! दूल्हा-दुल्हन ने जलते अंगारों पर चलकर किया गृह प्रवेश

रायगढ़:- जिले में एक अनोखी और हैरान करने वाली परंपरा देखने को मिली, जहां दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश जलते अंगारों पर चलकर कराया गया। यह परंपरा गंधेल गोत्र के परिवारों में वर्षों से निभाई जा रही है।

पारंपरिक स्वागत किया गया

भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में 27 अप्रैल को जयप्रकाश राठिया और पुष्पा राठिया की शादी के बाद यह रस्म पूरी की गई। बारात 26 अप्रैल को लड़की के गांव पहुंची थी और अगले दिन दुल्हन विदा होकर ससुराल आई। गांव पहुंचने पर दूल्हा-दुल्हन का पारंपरिक स्वागत किया गया और उन्हें नए कपड़े व आभूषण भेंट किए गए।

पूरा परिवार व्रत रखता है

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, दुल्हन के घर पहुंचने तक पूरा परिवार व्रत रखता है। दूल्हे के पिता मेहत्तर राठिया ने बताया कि बहू के गृह प्रवेश से पहले किसी ने अन्न तो दूर, पानी तक ग्रहण नहीं किया।

अंगारों पर फेरे लिए और गृह प्रवेश की रस्म

इसके बाद विशेष अनुष्ठान की शुरुआत हुई। मंडप की पूजा कर उसे चारों ओर से ढंका गया। गांव के बैगा (पुजारी) पर देवता आने की मान्यता के बीच जलते हुए लाल अंगार मंडप के बीच बिछाए गए। बैगा ने पहले उन अंगारों पर नृत्य किया, फिर दूल्हा-दुल्हन ने हाथ थामकर उन्हीं अंगारों पर फेरे लिए और गृह प्रवेश की रस्म निभाई।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

CG Breaking : डेम में हाथी शावक की डूबने से मृत्यु जानकारी मिलते ही वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ….

रायगढ़ : धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघीझाप स्थित घोघरा डेम में…

1 of 9