Uttar Pradesh

प्रेमी संग …. इस हालत में पकड़ी गई तीन बच्चों की मां, ससुरालवालों ने रंगे हाथ पकड़कर दोनों का कर दिया बुरा हाल

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बर्रा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला और उसके प्रेमी को पकड़ने के बाद परिवार वालों ने कानून अपने हाथ में ले लिया। दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई और उन्हें अपमानित किया गया। पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुँचकर दोनों को बचाया और महिला के पति समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन बच्चों की मां से था प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार , पूरी घटना वैदपुरा थाना क्षेत्र की है। महिला तीन बच्चों की मां है और उसका पिछले 5 साल से एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीती रात करीब 1 बजे वह युवक महिला को अपने साथ ले जाने के लिए गांव पहुँचा था। तभी परिवार और गांव के लोगों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

मुंह काला करके पहनाई जूतों की माला

आरोप है कि पकड़े जाने के बाद दोनों को रातभर कमरे में बंद करके पीटा गया। गुस्साए ससुराल वालों ने दोनों का मुंह काला कर दिया और उन्हें जूतों की माला पहनाने की कोशिश की। सुबह होते ही उन्हें पूरे गांव में घुमाकर जलील करने की तैयारी थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति संभाली। प्रेमी के घरवालों का आरोप है कि उसे जानबूझकर फोन करके बुलाया गया और फिर उसके साथ मारपीट की गई।

सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और उसकी शिकायत पर पति, देवर और अन्य रिश्तेदारों समेत कुल 7 लोगों को पकड़ लिया है। महिला ने कबूल किया है कि उसका पिछले 5 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

1 of 20