Raipur

Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 लोगों की मौत, 22 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में शुरुआती जानकारी के मुताबिक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मलबे से 22 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। इसके अलावा इस भयानक हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी चपेट में आकर आसपास के कई मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी और मातम का माहौल है। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे से एक घंटा तक विस्फोट हुआ। अचानक पटाखों में धमाके से आसपास के ग्रामीण दहल उठे। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तत्काल भारी पुलिस बल और राहत टीमों के साथ मौके पर पहुंच गए।

राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल और झुलसे हुए लोगों को फौरन बेहतर इलाज के लिए एसआरएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। प्रशासन अब इस बात की जांच में जुट गया है कि घनी आबादी या बाजार के पास चल रही इस पटाखा फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस था या नहीं और सुरक्षा मानकों की किस स्तर पर अनदेखी की गई थी। इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

1 of 121