नई दिल्ली

Big News : RBI ने घटाई ब्याज दर, अब होम और कार लोन होंगे और सस्ते, देखिये आपको कितना होगा फायदा

दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आम लोगों को एक बड़ी राहत दी है। आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाने का फैसला किया है। इसके बाद रेपो रेट 5.50 प्रतिशत से घटकर 5.25 प्रतिशत पर आ गया है। आरबीआई के इस फैसले से आम आदमी को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस फैसले के बाद अब उनकी लोन की ईएमआई का इंट्रेस्ट रेट कम हो जाएगा, जिससे उन्हें लोन कम चुकाना होगा।

जानकारी के मुताबिक छह सदस्यों वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने आम सहमति से रेपो रेट 5.25 प्रतिशत तक कम करने के लिए वोट किया। फरवरी 2025 से अब तक कुल 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की जा चुकी है। इससे पहले आरबीआई ने अगस्त और अक्टूबर में रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया था। एमपीसी की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा… हम अब तक के साल को संतुष्टि के साथ देखते हैं।

अर्थव्यवस्था में मज़बूत ग्रोथ और कम महंगाई देखी गई। अक्टूबर पॉलिसी के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज़ी से महंगाई कम हुई है। अक्टूबर 2025 में महंगाई सिर्फ़ 0.3 प्रतिशत रह गई। दूसरी तिमाही में रियल जीडीपी ग्रोथ 8.2 प्रतिशत तक पहुंच गई। जिसमें त्योहारों पर ज़ोरदार खर्च और जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने का भी योगदान रहा। साल के पहले छमाही में 2.2 प्रतिशत की कम महंगाई और 8 प्रतिशत की ग्रोथ एक दुर्लभ गोल्डीलॉक्स दौर बताती है।

What's your reaction?

Related Posts

फाइनल हो गई मोदी कैबिनेट विस्तार की तारीख कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा फेरबदल हो…

दिवाली से पहले ESIC का बड़ा फैसला! अब इन कर्मचारियों के परिवार वालों को मिलेंगे 15 के बजाय 20 हजार रुपये

नई दिल्ली : प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले उन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर…

1 of 35