देश - विदेश

Big Breaking News : कोर्ट के बाहर कार में बड़ा धमाका,12 लोगों की मौत, 21 घायल

Pakistan Court Blast : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भयानक धमाका देखने को मिला है। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हैं।। यह धमाका इस्लामाबाद में अदालत के ठीक सामने हुआ। वहीं, धमाके की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक आत्मघाती हमला था। इस्लामाबाद में कोर्ट के बाहर खड़ी कार में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कोर्ट खाली करवाई गई

घायलों में ज्यादातर वकील और याचिकाकर्ता शामिल हैं। धमाके के बाद पूरी कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कोर्ट परिसर को फौरन खाली करवाया। कोर्ट में मौजूद लोगों को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया। वहीं, अदालत की सारी कार्यवाहियां भी रोक दी गईं।

कई बड़े अधिकारियों ने किया दौरा

धमाके की सूचना मिलते ही इस्लामाबाद के डीआईजी, चीफ कमिश्नर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। बचाव टीमों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इस्लामाबाद के पिम्स अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। पुलिस इस हमले की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Mobile Banned : स्कूलों में मोबाइल फ़ोन पूरी तरह बैन …. अगले साल मार्च से लागू होगा नियम, देश की संसद ने पास किया कानून

सियोल : दक्षिण कोरिया ने देशभर के स्कूलों में मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल उपकरणों…

Breaking : वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक थे सवार, रेस्क्यू आपरेशन में 57 को जिंदा निकाला, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

कोलंबिया : कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान…

Breaking : वेनेजुएला में महाविनाश ! 40 सेकंड के भीतर दो भीषण भूकंप, 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

कराकास/टोक्यो : दुनिया को दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण अमेरिकी…

7 बहुमंजिला इमारतों में लगी भीषण आग, 44 की मौत, 300 से ज्यादा लोग लापता, देखिए हादसे की डराने वाली फोटोज

नई दिल्ली : हांगकांग के ताई पो उपनगरीय इलाके में बुधवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड…

नेपाल में बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 469, 1 हजार लोग अब भी लापता, तलाश और बचाव अभियान जारी

नई दिल्ली : मध्य नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को…

1 of 6