मध्य प्रदेश

सावधान! हॉट हसीना शराब पिला कर बिछाती है हुस्न का जाल, फिर करती है युवकों का शिकार… वीडियो का ऐसे करती है इस्तेमाल

देवास : मध्य प्रदेश के देवास ज़िले से एक बार फिर हनीट्रैप का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। शाही ज़िंदगी के लालच में एक युवती द्वारा युवक के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। युवती ने लाखों रुपये की मांग करते हुए युवक को ज़मीन में आधा हिस्सा देने की भी धमकी दी। इस पूरे मामले की शिकायत युवक ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शराब पिलाकर लिए आपत्तिजनक फोटो

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला देवास के नाहर दरवाज़ा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित भावेश ठाकुर, निवासी राजोदा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिधि नामदेव नाम की युवती ने पहले दोस्ती के बहाने उसे अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि शराब पिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए, जिसके बाद लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल किया जाता रहा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी परिधि नामदेव द्वारा शाही ज़िंदगी जीने के लिए लगातार दबाव बनाया गया। ब्लैकमेलिंग के दौरान लाखों रुपये की मांग की गई, साथ ही ज़मीन में आधा हिस्सा देने की भी धमकी दी गई। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर अंततः पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(6) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आपको बता दें कि परिधि नामदेव का नाम पहले भी ऐसे मामलों में सामने आ चुका है, जिसको लेकर पुलिस पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।फिलहाल नाहर दरवाज़ा थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Breaking : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 से अधिक झुलसे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

रतलाम : रतलाम जिले के हतनारा गांव में देर रात मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान…

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 34