अहमदाबाद : शादी का सीज़न आते ही हर घर में रौनक बढ़ जाती है। चाहे दूल्हा हो या दुल्हन, अपनी शादी को लेकर हर कोई खास तैयारियां करता है। कपड़ों से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक, हर चीज़ पर बारीकी से ध्यान दिया जाता है। अपने शादी के दिन अलग दिखने के लिए दुल्हन मेहंदी से लेकर मेकअप तक हर तरह की तैयारियों में जुटी होती है। लेकिन क्या है जब अपनी ही शादी के दिन कोई घटना हो जाए। ऐसा ही एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले उम्मीदें, तैयारियां, और जिंदगी सबकुछ बदल गया।
आयरन रॉड से किया वार
मिली जानकारी के अनुसार, भावनगर के प्रभुदास तलाव इलाके का है। दरअसल, यहां रहने वाली सोनी राठौड़ की शादी के दिन उसका मंगेतर घर में घुसा और बात इतनी बढ़ गई और जोर जोर से विवाद होने का आवाज आने लगा। जिसके बाद दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन की जान ले ली। परिवार में चल रहे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई और मामले ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि साजन ने आयरन रॉड से वार किया और सिर दीवार पर दे मारा।
रिश्ता क्या था? पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, सोनी और साजन एक दूसरे को पिछले डेढ़ साल से जानते थे। जिसके बाद दोनों के परिवार के समझाइश के बाद दोनों की शादी तय हुई। शुक्रवार को कुछ रस्में भी हो चुकी थीं। सोनी शादी के चलते मायके में थी और शनिवार को ही फेरे होने थे। इसी बीच दोनों के बीच झगड़ा ब्राइडल ड्रेस और पैसा को लेकर हुआ था। तभी विवाद इतना बढ़ गया कि साजन ने सोनी पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी दूल्हे की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है। उसकी संभावित लोकेशन पर छापेमारी की जा रही है और एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया जारी है।

















