कर्नाटक

त्योहारी सीजन में आम जनता को एक और झटका, दूध की कीमतों में हुई 8 रुपए की बढ़ोतरी, इस दिन लागू होगी नई कीमत

बेंगलुरु : कर्नाटक की जनता को त्योहारी सीजन में महंगाई की एक और मार झेलनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि, नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। राज्य में दूध की नई कीमतें 1 नवंबर से लागू होंगी, यानी 1 नवंबर से दूध महंगा हो जाएगा। कर्नाटक के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि, 8 रुपए की इस बढ़ोतरी में से 7 रुपए डेयरी किसानों को दिए जाएंगे और 1 रुपया दूध यूनियनों को मिलेगा।

कैबिनेट ने 6 अक्टूबर को ही दे दी थी मंजूरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कर्नाटक कैबिनेट ने 6 अक्टूबर को ही दुह की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी थी। लेकिन विधान परिषद चुनावों के कारण लागू आदर्श आचार संहिता की वजह से इसकी घोषणा में देरी से की गई है। दूध की कीमतों में इस ताजा बढ़ोतरी के बाद नंदिनी के टोन्ड दूध की कीमत 46 रुपए से बढ़कर 54 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।

दूध यूनियनों पर बढ़ रहा था दबाव

बताया जा रहा है कि, राज्य के दूध यूनियनों ने दूध की कीमतों में बदलाव करने की मांग की थी। इसके पीछे उन्होंने पशुओं के आहार, चारे, दवाओं, परिवहन और दूध की प्लास्टिक पैकेजिंग की बढ़ती लागत के साथ ही, सूखे के कारण चारे की कमी का हवाला दिया था। बायरे गौड़ा ने कहा, “दूध की मूल दरों में 8 रुपए की बढ़ोतरी होगी। हमने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि 7 रुपए किसानों को दिए जाएंगे और 1 रुपए यूनियन को मिलेंगे।”

कब-कब हुई नंदिनी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी

हाल के सालों में नंदिनी दूध की कीमतों में ये 5वीं बार बढ़ोतरी की गई है। मार्च 2025 में दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले, जून 2024 में कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले, नवंबर 2023 में दूध की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी और इससे पहले नवंबर 2022 में भी 3 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

What's your reaction?

Related Posts

Rape Case : इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस के बाथरूम में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी ने फोन कर पूछा – गोली चाहिए क्या?

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान और शर्मसार करने वाला मामला…

Breaking News : बच्चों के लिए बैन हुआ सोशल मीडिया इस उम्र से पहले नहीं कर पाएंगे यूज, खुद मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा और…