Raipur

CG News : कॉलेजों में चुनाव कराने को लेकर मिल रहे छात्रसंघ सदस्यों के सुर अब डिप्टी सीएम शर्मा ने कह दी ये बड़ी बात, जानिए कब तक हो सकता है फैसला

रायपुर : आगामी शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले छत्तीसगढ़ की छात्र राजनीति में जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। पिछले एक दशक से अधिक समय से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से बहाल करने की मांग तेज हो गई है। प्रमुख छात्र संगठन ABVP और NSUI ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है, जिससे कैंपस का माहौल गरमा गया है।

NSUI ने किया देश व्यापी प्रदर्शन का ऐलान

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से छात्र राजनीति की नर्सरी माने जाने वाले छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। इस गतिरोध को तोड़ने के लिए NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने सरकार से चुनाव कराने की पुरजोर मांग की है और आगामी सोमवार को प्रदेश व्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।

“छात्र संघ चुनाव से लोकतंत्र होता है मजबूत”

दूसरी ओर, ABVP के प्रांत मंत्री अनंत सोनी ने भी छात्र हितों की वकालत करते हुए कहा कि वे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के पक्ष में हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा संगठनों का मानना है कि चुनाव न होने से छात्रों की आवाज दब रही है। इस मामले पर राज्य के डिप्टी CM विजय शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “छात्र संघ चुनाव से लोकतंत्र मजबूत होता है।” हालांकि, उन्होंने अंतिम फैसला विभागीय मंत्री पर छोड़ते हुए यह उम्मीद जताई कि चुनाव अनुशासित और बेहतर ढंग से होने चाहिए।

What's your reaction?

Related Posts

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

CG : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की नई टीम घोषित, देखें पूरी सूची …. किन नेताओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस के नई टीम का विस्तार हो गया है। आदिवासी…

CG : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ कई अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां भारतीय वन…

1 of 94