नई दिल्ली

बोर्ड एग्जाम के बाद पेपर पर बने QR कोड को स्टूडेंट ने किया स्कैन, तो खुला ऐसा चीज, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली : बोर्ड परीक्षा का नाम सुनते ही छात्रों की टेंशन बढ़ जाती है। अगर पेपर 12वीं क्लास के मैथ्स का हो तो तनाव और भी ज्यादा हो जाता है। ये विषय कई छात्रों के लिए बेहद ही चुनौतीपूर्ण रहता है, लेकिन कई छात्र इसे निकाल लेते हैं। लेकिन जरा सोचिए आप मैथ्स का पेपर दे रहे हों और प्रश्नपत्र पर मौजूद एक QR कोड स्कैन ​करते ही अचानक यूट्यूब खुल जाए और कोई गाना बजने लगे तो क्या होगा! ऐसा ही प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें दावा किया जा रहा है कि दावा किया गया कि प्रश्नपत्र पर मौजूद एक QR कोड स्कैन करने पर अंग्रेजी गायक रिक एश्ले के मशहूर गाने नेवर गॉन का यूट्यूब वीडियो खुल रहा है। इस घटना के बाद परीक्षा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे और सोशल मीडिया पर मीम्स और चर्चाओं की बाढ़ आ गई।

वायरल हुआ क्लिप

वायरल क्लिप में एक युवती के हाथ में मैथ्स का पेपर नजर आता है। वह कैमरे पर कहती है- आज मेरा मैथ्स का पेपर था, और यह अच्छा नहीं गया। लेकिन मैं आपको एक दिलचस्प चीज दिखाती हूं जो मैंने अभी डिस्कवर की है। इसके बाद वह अपने फोन का स्कैनर खोलती है और पेपर पर बने QR कोड को स्कैन करती है। स्कैन होते ही सीधा YouTube खुलता है और इंटरनेट का मशहूर Rickroll वीडियो प्ले होने लगता है। युवती हंसते हुए कहती है- जो ये खेल किया है ना CBSE ने।

सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने दी सफाई

10 मार्च को 2026 को CBSE के आधिकारिक X हैंडल से एक प्रेस रिलीज जारी की। बोर्ड ने लिखा- यह संज्ञान में आया है कि दिए गए QR कोड्स में से किसी एक को स्कैन करने पर वह एक YouTube वीडियो से लिंक हो रहा है। इससे छात्रों और अभिभावकों में प्रश्न पत्र की सत्यता को लेकर चिंता पैदा हो गई है। छात्रों को आश्वस्त करते हुए CBSE ने स्पष्ट किया- बोर्ड द्वारा यह पुष्टि की जाती है कि प्रश्न पत्र बिल्कुल असली हैं। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी तकनीकी गलतियां न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं कि भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा न हो।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : आधी रात तेज झटकों से कांपी धरती, पूरे इलाके में दहशत का माहौल, जानिए कितनी रही तीव्रता

नई दिल्ली : तेलंगाना में देर रात अचानक भूकंप के झटके से दहशत का माहौल है। नेशनल…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

Sex Racket Busted : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, अंदर का नजारा देख उड़े सबके होश

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में एक स्पा की आड़ में संचालित एक देह…

1 of 29