अपराध

Acid Attack : एक्स्ट्रा क्लास जा रही कॉलेज स्टूडेंट पर बाइक सवारों ने किया एसिड अटैक हमला, जानें कैसी है छात्रा की हालत

नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में लक्ष्मी बाई कॉलेज के पास रविवार को 20 वर्षीय एक छात्रा पर उसका पीछा कर रहे एक व्यक्ति और उसके साथियों ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसके हाथ जल गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह उस समय हुई, जब पीड़िता अतिरिक्त कक्षा के लिए अपने कॉलेज की ओर जा रही थी।

तीन साथियों ने किया हमला

वह एक निजी संस्थान में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने एक बयान में कहा कि आरोपी और उसके 2 साथियों ने मोटरसाइकिल से पीछा करके उसे रोक लिया। मुख्य आरोपी की पहचान मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है, जहां पीड़िता भी रहती है। जितेंद्र के साथ इशान और अरमान भी थे। छात्रा के बयान के मुताबिक, इशान ने अरमान को एक बोतल थमाई, जिसने उस पर तेजाब फेंक दिया। छात्रा ने अपना चेहरा बचाने के लिए हाथ ऊपर उठाए, जिससे उसके दोनों हाथ झुलस गए।

कई महीनों से कर रहा था पीछा

हमले के तुरंत बाद तीनों युवक मौके से भाग गए। छात्रा को दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि जितेंद्र कई महीनों से छात्रा का पीछा कर रहा था और लगभग एक महीने पहले दोनों के बीच कथित तौर पर जबर्दस्त बहस हुई थी। इसके बाद वह छात्रा को और परेशान करने लगा था। अपराध शाखा की एक टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य एकत्र किए।

सीसीटीवी में कैद आरोपियों की तस्वीर

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं (जिनमें तेजाब हमले से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : शादी के लिए थार से किडनैपिंग, पुलिस ने वारदात के कुछ वक्त बाद ही बरामद किया लड़की को… तीन अरेस्ट

अंतागढ़ : छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल…

Crime News : नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग पर किया चाकुओं से हमला, खून से लथपथ छोड़ लाखों के जेवर और नकदी लूटकर हुए फरार

इटारसी : इटारसी के सिवनी मालवा इलाके में देर रात हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे…

6 साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अब बुलडोजर एक्शन की मांग

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना…

1 of 12