Rajasthan

Social Media Viral Video : भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, राजधानी में भी चर्चा जोरों पर

उदयपुर : जिले की दिग्गज महिला नेत्री ने एक वकील पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के ​बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर उदयपुर से लेकर जयपुर तक पारा आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मामले में कई नेताओं पर गाज गिर सकती है।

एआई से बनाई अश्लील वीडियो

मिली जानकरी के अनुसार मामला भागलपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भाजपा की महिला नेत्री ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वो एक वकील के संपर्क में पिछले एक साल से थी। महिला नेत्री की मानें तो वकील ने बीते दिनों एआई से उनका अश्लील वीडियो बना ली और धमकी देकर कई बार ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं महिला नेत्री ने बताया कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक साल से थे संपर्क में

भूपालपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नेत्री ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से अधिवक्ता विशाल गुर्जर के संपर्क में थीं। पांच महीने पहले आरोपी ने उसे कार्यालय बुलाकर कोल्डड्रिंक पिलाया, जिसके बाद उन्हें चक्कर आने लगे। कुछ समय बाद होश आया। आरोप है कि आरोपी वकील ने अश्लील वीडियो बना लिए और वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा एक अन्य केस में समझौता कराने का दबाव बनाया। यह भी आरोप है कि आरोपी ने एआई के जरिए अन्य परिचितों के साथ वीडियो तैयार कर दिए। उसे आधार बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

देर रात आरोपी को दबोचा

मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने रात तीन बजे आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जबरन प्रवेश किया, सीसीटीवी डीवीआर और मोबाइल जब्त किए तथा परिजनों से मारपीट की। आरोपी की पत्नी ने एसपी से मिलकर जांच अधिकारी बदलने की मांग की।

What's your reaction?

Related Posts

Crime News : दो नाबालिग बेटियों से बलात्कार कर रहा था पिता, 12 साल से कर रहा हैवानियत, ईमेल देखते ही पुलिस के उड़े होश

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में एक पिता द्वारा अपनी दो नाबालिक पुत्रियों के साथ…

Live Suicide Video : सुसाइड से पहले मां को किया वीडियो कॉल, फिर आंखों के सामने ही फंदे पर लटका, इस वजह से मौत को लगाया गले

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में बलदेव नगर निवासी मुजाहिद ने शुक्रवार मुंबई में…

Viral Video : सहमति से ‘सेक्स’ के बाद बिगड़ी लड़की की नियत वकील से की डिमांड कैमरे में रिकॉर्ड किया देखे पूरा वीडियो

बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

बस अग्निकांड …. प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख सीएम ने किया अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण, 20 की मौत 16 घायल…

जयपुर : जैसलमेर के थईयात गांव के पास मंगलवार को जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग…

Swasth Vibhag : शिक्षकों के बाद अब डॉक्टर्स भगाएंगे आवारा कुत्ते स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, बना चर्चा का विषय

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजकीय जवाहिर…

‘पति को कैसे रास्ते से हटाया जाए?’ किराएदार आशिक के लिए पत्नी ने यूट्यूब पर किया सर्च, अब ऐसी हालत में है पति

झालावाड़ : यह खबर राजस्थान के झालावाड़ से सामने आई है जहां पत्नी और उसके प्रेमी…

1 of 3