अजब - गजब

शादी के एक महीने बाद नव विवाहिता ने पति से मांगा तलाक, कहा – सेक्स के दौरान नहीं कर पाते संतुष्ट

नई दिल्ली : आधुनिकता के इस दौरान रिश्तों के टूटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन देशभर से लाखों तलाक के मामले फैमिली कोर्ट में दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, बीते ​कुछ दिनों से शादी के बाद हत्या के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। हाल ही में राजधानी भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा हत्याकांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। लेकिन इस बीच एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति से अलग होने की बात कह रही है। लेकिन महिला अपने पति से अलग होने के लिए जो कारण बताती है उसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

पति से मांगा तलाक

दरअसल, इस वीडियो को घर के कलेश नाम के सोशल मीडिया आकउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में महिला थाने के बाहर खड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि वो अपने पति से अलग होने के लिए यहां मामला दर्ज करवाने पहुंची है। इस दौरान वहां पहुंचे पत्रकारों ने बात करते हुए उनसे पूछा कि आप अपने पति से क्यों अलग होना चाहती हो? इस सवाल के जवाब में महिला ने पहले तो इधर उधर की बात की और फिर बताया कि उसके पति और उसके बीच फिजिकल रिलेशन की दिक्कत है। इसके बाद पत्रकारों ने जब कुछ और पूछने की कोशिश की तो महिला ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या नपुंसकता तलाक का मजबूत आधार है?

बता दें कि नपुंसकता तलाक या विवाह विच्छेद का एक बहुत ही मजबूत और वैध आधार है। भारतीय कानूनी प्रावधानों (जैसे हिंदू विवाह अधिनियम) के तहत, यदि जीवनसाथी शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है, तो दूसरा पक्ष अदालत में विवाह को शून्य घोषित करने या तलाक की मांग कर सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए ले डाली 48 लाख की दवा, इंजीनियर साहब की खतरे में पड़ी जान! जाने क्या है पूरा मामला

बेंगलुरु : बेंगलुरु में 29 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ बड़ा खेला हो गया।…

Ajab – Gajab : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के 25 दिन बाद दुल्हन जीजा संग हुई फरार वजह जानकर सब के उड़ गए होश

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाली घटना में जिले के अदलहाट थाना…

1 of 5