Rajasthan

बड़ा हादसा… कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दो बच्चियों समेत चार की दर्दनाक मौत

जयपुर:- राजस्थान के नीमराना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां मोहलडिया गांव में एक कबाड़ गोदाम में जबरदस्त आग लग गई. इस भीषण आग के चपेट में आने से चाल लोग जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई. मरने वालों में दो पुरुष और दो बच्चियां शामिल है. इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया.

जानकारी के मुताबिक, कबाड़ गोदाम में बीती दोपहर अचानक धुएं के साथ लपटें उठने लगी, कबाड़ में ज्वलनशील पदार्थ जैसे प्लास्टिक, रबर और पेपर होने के कारण देखते ही देखते आग चारो तरफ फ़ैल गई. कबाड़ में लगी आग के धुएं का गुब्बार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था. घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे. जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंची. और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन इस घटना में चार की मौत हो गई और माल का भारी नुकसान हुआ है.

उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह का बयान

इस घटना को लेकर नीमराना उपखंड अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा – कि इस भीषण आग की चपेट में आने से चार लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई. मरने वालों में दो पुरुष और दो छोटी बालिकाएं शामिल हैं. शुरूआती जांच में पता चला है कि ये सभी लोग गोदाम के अंदर मौजूद थे और आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.

इलाके में शोक की लहर

पुलिस ने बताया कि गोदाम के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है. और जांच कर रही है कि गोदाम के मालिक के पास गोदाम के संचालन के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र और अग्निशमन सुरक्षा उपकरण वहां मौजूद थे या नहीं. इस घटना को लेकर आस पास के लोगो में भारी गुस्स्सा है. आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रह है. प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है.

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन से ट्रांसफर के लिए कर सकेंगे आवेदन, मिलेगा सिर्फ 20 दिन का मौका

जयपुर : राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर लंबे समय से जारी…

Crime News : दो नाबालिग बेटियों से बलात्कार कर रहा था पिता, 12 साल से कर रहा हैवानियत, ईमेल देखते ही पुलिस के उड़े होश

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में एक पिता द्वारा अपनी दो नाबालिक पुत्रियों के साथ…

Live Suicide Video : सुसाइड से पहले मां को किया वीडियो कॉल, फिर आंखों के सामने ही फंदे पर लटका, इस वजह से मौत को लगाया गले

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में बलदेव नगर निवासी मुजाहिद ने शुक्रवार मुंबई में…

बस अग्निकांड …. प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख सीएम ने किया अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण, 20 की मौत 16 घायल…

जयपुर : जैसलमेर के थईयात गांव के पास मंगलवार को जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग…

Swasth Vibhag : शिक्षकों के बाद अब डॉक्टर्स भगाएंगे आवारा कुत्ते स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, बना चर्चा का विषय

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजकीय जवाहिर…

1 of 3