Uttar Pradesh

हवा में 10 फीट ऊपर उछल गया बाइक सवार, जब रईसजादे ने तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार से मारी टक्कर, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

कानपुर : कानपुर के ग्वालटोली इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार ने राहगीरों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कार को कथित तौर पर एक जाने-माने तंबाकू व्यापारी का बेटा चला रहा था। पुलिस उपायुक्त (मध्य) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘यह हादसा अपराह्न करीब तीन बजकर 15 मिनट पर रेव-3 मॉल के पास हुआ। तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की लग्जरी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए कई गाड़ियों से टकरा गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।’’

10 फीट हवा में उछल गया बाइक सवार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर एक खड़ी मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे उसपर सवार व्यक्ति करीब 10 फीट हवा में उछल गया। कार मोटरसाइकिल के अगले पहिये पर चढ़ गई और एक बिजली के खंभे से टकराने और रुकने से पहले उसे कुछ दूर तक घसीटती रही। इस घटना से नाराज स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और कार को घेर लिया, जिससे चालक को अंदर ही रहना पड़ा। चश्मदीदों ने आरोप लगाया कि आरोपी के साथ आए निजी बाउंसर ने भीड़ को पीछे धकेलने की कोशिश की और आक्रामक व्यवहार किया, जिससे तनाव बढ़ गया।

लैम्बॉर्गिनी को जब्त

पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को बचाया और उसे और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त लैम्बॉर्गिनी को जब्त कर लिया गया और थाने ले जाया गया। श्रीवास्तव ने कहा कि कार जब्त कर ली गई है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

1 of 19