Bilashpur

CG – एक्ट्रेस से लूट : ट्रेन में अभिनेत्री को लूटेरों ने मारा, फिर लूट गये सामान, मदद मांगती रही एक्ट्रेस, लेकिन…

बिलासपुर : रीवा से बिलासपुर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में 20 जून की रात बड़ी घटना घटी। ट्रेन जैसे ही कटनी जंक्शन के आउटर पर रुकी, नकाबपोश लुटेरों ने बोगियों में घुसकर जमकर आतंक मचाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार पर भी हमला किया गया। दुर्ग की रहने वाली और रायपुर में निवासरत ज्योत्सना ताम्रकार अपनी मौसी से मिलकर रीवा से 19 जून की रात करीब 10 बजे रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। स्लीपर कोच में साइड लोअर बर्थ पर यात्रा कर रही अभिनेत्री के साथ यह सनसनीखेज वारदात रात करीब 2 बजे हुई।

ज्योत्सना ने बताया कि जैसे ही ट्रेन आउटर पर रुकी, करीब 12 से अधिक बदमाश कोच में घुस आए और दरवाजे बंद कर यात्रियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। अभिनेत्री के अनुसार, 20 से ज्यादा यात्रियों को इन लुटेरों ने लूटने की कोशिश की। जब एक लुटेरे ने उनका मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश की तो ज्योत्सना ने बहादुरी दिखाते हुए उसका हाथ कसकर पकड़ लिया। इस पर बदमाश ने उनके चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे उन्हें आंख के नीचे चोट लगी। हमले के तुरंत बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद उन्होंने तुरंत 139 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन न तो RPF और न ही GRP से कोई मदद मिल पाई। पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान सुरक्षा के नाम पर कोई भी रेलकर्मी मौजूद नहीं था। इस हमले के बाद न सिर्फ ट्रेन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, बल्कि महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता जाहिर की जा रही है। रेल प्रशासन की चुप्पी और सुरक्षा एजेंसियों की निष्क्रियता पर सवाल उठते हुए पीड़िता ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Crime : होटल में ले जाकर छात्रा से बलात्कार, प्रिंसिपल की शिकायत पर भी नहीं हुआ एक्शन, अब दर्ज हुआ मामला

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस…

CG Crime : पत्नी से अवैध संबंध के शक में खौफनाक कत्ल युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र में कथित अवैध संबंध के शक ने एक युवक की जान…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 34